पप्पू यादव का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- राबड़ी देवी का अपमान बंद करें

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Bihar: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली कराने के फैसले पर आपत्ति जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करते हुए कहा कि राबड़ी देवी बिहार की वरिष्ठ नेता हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

इस दौरान पप्पू यादव ने चर्चित रिशु श्री सिन्हा मामले को लेकर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि रिशु श्री सिन्हा की 15 कंपनियां थीं और मामले में कई प्रभावशाली लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर संबंधित मंत्रियों के नाम सार्वजनिक करेंगे।

पप्पू यादव ने NEET, CUET और TRE-4 परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कोचिंग माफिया और पेपर लीक गिरोह पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, अन्यथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।

वहीं, विपक्ष पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रमों और जन्मदिन समारोहों से राजनीति नहीं चलती। उन्होंने विपक्षी दलों से जनता के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *