पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर- जे पी पांडेय

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता और झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा की हो रही प्रचंड जीत पर चर्चा के दौरान कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल के जनता के वर्षों के कठोर प्रयास की जीत है, भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान की गई कड़ी परिश्रम का फल है,वास्तव में पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के कट मनी और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी थी,परंतु पूर्व सरकारों द्वारा ढीला ढाला कानून व्यवस्था रहने के कारण ही ममता सरकार द्वारा खेला होवे का कार्यक्रम चल जाता था और ममता बनर्जी जीत का परचम धोखाधड़ी कर लहरा लेती थी, परंतु इस बार के चुनाव आयोग के कठिन नियमों का पालन और स्ट्रांग रूम में केंद्र सरकार के कठिन कानून व्यवस्था ने ममता बनर्जी का एक भी चाल काम नहीं आया,जब की ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सुप्रीम कोर्ट भी गई,परंतु सुप्रीम कोर्ट में भी राहत नहीं मिल पाई,तो थक हार कर गलती का ठीकरा चुनाव आयोग और केंद्रीय पदाधिकारियों पर टीएमसी द्वारा थोपा जा रहा है,और अब तो चुनाव में भाजपा के बढ़ती प्रचंड जीत से टीएमसी घबराई हुई है,अब ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार का पोल खुलेगा और ममता के गड्ढों के पश्चिम बंगाल से बाहर किया जाएगा,इस चुनाव में सबसे अधिक प्रभाव उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी,यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य भूमिका केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की रही है,इन बड़े नेताओं का क्षेत्र में दौरे ने पश्चिम बंगाल के जनता से भय का वातावरण समाप्त कर दिया,तब जाकर जनता ने लगभग 95% तक भरी मतदान किया और भाजपा की जीत हुई,यह जीत भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत है,क्यों कि भाजपा ने टीएमसी के नीति और गुंडों के अड्डों को पकड़ लिया हैं,अब भाजपा सरकार में उन भ्रष्ट नेताओं और भ्रष्ट पदाधिकारियों पर सख्त करवाई होगी।

इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल के जनता में खुशी की लहर हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *