रांची: Ranchi Police ने नशा कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. एसएसपी Rakesh Ranjan के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों से भारी मात्रा में अफीम-डोडा बरामद किया है.
पुलिस ने रुगड़ी मोड़ के पास पहाड़ी की तलहटी और कदमडीह के नजदीक जंगल में छिपाकर रखे गए 21 बोरा डोडा को जब्त किया. बरामद सामग्री का कुल वजन करीब 700 किलो (लगभग सात क्विंटल) बताया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी गई है.
हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्करों को भनक लग गई और वे घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की पहचान में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.