कोडरमा: कोडरमा जिले में शराब तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में सतगावां थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कर्तव्य में लापरवाही को गंभीर मानते हुए यह सख्त कदम उठाया।
जानकारी के मुताबिक, सतगावां थाना क्षेत्र से लगातार शराब तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर थाना प्रभारी को कई बार सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आई।
लगातार मिल रही शिकायतों और लापरवाही के आरोपों को देखते हुए एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश भी जारी किया गया है।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।