जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार देर रात एक गार्ड की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में हुई है, जो मंदिर में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत था।

शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तब उन्होंने गार्ड का शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *