तपोवन मंदिर बनेगा भव्य आस्था केंद्र, सरकार देगी पूरा सहयोग: मुख्यमंत्री Hemant Soren

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren से सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति ने मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उन्हें स्थल का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली और कहा कि तपोवन मंदिर रांची की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन कार्य में राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी।

उन्होंने कहा कि तपोवन मंदिर को भव्य और आकर्षक रूप दिया जाएगा, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंदिर को इस तरह विकसित किया जाए कि यह देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन सके।

समिति की ओर से बताया गया कि मंदिर का नवनिर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और फिलहाल फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है। मंदिर का निर्माण Ashish Sompura के निर्देशन में किया जा रहा है, जो अयोध्या के भव्य राम मंदिर के भी आर्किटेक्ट रहे हैं।

इस मौके पर तपोवन मंदिर के महंत ओमप्रकाश, समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, अयोध्या दास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *