शादी की सालगिरह मनाने पहुंची महिला से लूट, कार का शीशा तोड़ हैंडबैग लेकर फरार हुए बदमाश

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के मेन रोड स्थित भारत फूड के समीप शनिवार को लूट की एक वारदात ने लोगों को दहला दिया। शादी की सालगिरह मनाने के लिए केक खरीदने पहुंची एक महिला बदमाशों का निशाना बन गई। अपराधियों ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा हैंडबैग लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ सालगिरह के मौके पर केक लेने मेन रोड पहुंची थी। इसी दौरान बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए कार का शीशा तोड़ दिया और कार के अंदर रखा हैंडबैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद शहर में वाहन में कीमती सामान छोड़ने को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *