उलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि; IIM रांची दीक्षांत में होंगे शामिल

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची/खूंटी: झारखंड दौरे पर आए भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को खूंटी जिले के ऐतिहासिक गांव उलिहातू पहुंचे। यहां उन्होंने महान जननायक बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उन्हें चॉकलेट देकर स्नेह जताया। इस अवसर पर हरिवंश और संतोष कुमार गंगवार भी उपस्थित रहे।

उलिहातू से लौटने के बाद उपराष्ट्रपति रांची स्थित राजभवन पहुंचे, जहां उनका दोपहर भोज का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके पश्चात वे भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के नए परिसर में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

दीक्षांत समारोह दो चरणों में आयोजित होगा, जिसमें पहला सत्र दोपहर तीन बजे शुरू होगा। उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की भी संभावना है।

समारोह के समापन के बाद उपराष्ट्रपति शाम को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *