रांची: राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसएसपी राकेश रंजन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत शहर के पांच प्रमुख थानों के थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है।
इस बदलाव के दायरे में धुर्वा, कोतवाली, लोअर बाजार, डेली मार्केट और कांके थाना शामिल हैं। सभी स्थानों पर नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार:
कुणाल कुमार को कांके थाना प्रभारी बनाया गया है
नितिन कुमार को डेली मार्केट थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है
सनोज चौधरी को कोतवाली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है
लव कुमार सिंह को लोअर बाजार थाना का प्रभार दिया गया है
अरुण महथा को धुर्वा थाना प्रभारी बनाया गया है
यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही हैं।