रांची में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, फ्लैट से 37 लाख के जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र के अंतपुर स्थित सूकीर्ति अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-201 में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने फ्लैट को निशाना बनाते हुए करीब 37 लाख रुपये के हीरे, सोने और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में दाखिल हुए और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना के बाद अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *