रांची: रमज़ान में भाईचारे की मिसाल, एसएसपी ने मस्जिद पहुंचकर बांटे फल

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान सामाजिक सौहार्द और एकता की खूबसूरत झलक देखने को मिली। सोमवार देर रात एसएसपी राकेश रंजन अपनी टीम के साथ शहर की एकरा मस्जिद पहुंचे, जहां उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर रमज़ान और आने वाली ईद की अग्रिम बधाई दी।

इस मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। एसएसपी ने मस्जिद के पास मौजूद रोजेदारों और स्थानीय लोगों के बीच फल वितरित किए और सभी से शांति व सौहार्द बनाए रखते हुए इबादत करने की अपील की। उन्होंने लोगों को अफवाहों से दूर रहने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश भी दिया।

दौरे के दौरान एसएसपी और उनकी टीम ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। विशेष रूप से हिंदपीढ़ी और लोअर बाजार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि नमाज़ और इफ्तारी के समय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इस पहल को स्थानीय अंजुमन और मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने सराहा और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *