झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर कई इलाकों में आंधी-पानी का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

16 मार्च को ओलावृष्टि की आशंका

16 मार्च को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और रांची में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

17-18 मार्च को भी रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 मार्च को भी राज्य के अधिकांश जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *