Ranchi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड समेत पूरे देश में नारी शक्ति का उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राज्य की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं और बहनें केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज और राज्य की प्रगति की मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के परिश्रम, साहस और दृढ़ संकल्प के कारण वे आज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की “मंईयां” संघर्ष, स्वाभिमान और आत्मबल का प्रतीक हैं। राज्य सरकार महिलाओं के विकास, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि आधी आबादी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और अपने सपनों को साकार कर सके।
उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर राज्य की सभी महिलाओं के योगदान को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।