काउंटिंग को लेकर प्रशासन अलर्ट, 27 फरवरी को खुलेगा भाग्य का पिटारा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

हजारीबाग: नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित मतगणना केंद्र का उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैठने की सुविधा और मीडिया सेंटर की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

हजारीबाग नगर निगम के 36 वार्डों में हुए मतदान के बाद अब 27 फरवरी को मतगणना होगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जबकि मीडिया कर्मियों के लिए अलग से बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी।

उपायुक्त ने मतगणना में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि मतगणना के दिन शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *