जिलिंगोड़ा में मातम: चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन नहीं रहे, CM ने जताया गहरा शोक

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

सरायकेला-खरसावां: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।
दिवंगत वीर सोरेन, श्री बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री ने वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, श्री बाबूलाल सोरेन एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक है और इस दुख की घड़ी में पूरा राज्य परिवार के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *