Ranchi: राष्ट्रपति Droupadi Murmu गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं। राजधानी रांची के Birsa Munda Airport पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री Hemant Soren और विधायक Kalpana Soren मौजूद रहे। स्वागत के बाद राष्ट्रपति जमशेदपुर के लिए रवाना हो गईं।
कड़ी सुरक्षा के बीच कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। उनके दौरे को लेकर रांची और जमशेदपुर दोनों जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
जमशेदपुर में राष्ट्रपति कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।
इसके बाद वे बारीडीह स्थित Tata Manipal Medical College पहुंचेंगी। मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति विभिन्न सत्रों के टॉपर छात्रों से मुलाकात करेंगी, फोटो सेशन में हिस्सा लेंगी और मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद राष्ट्रपति रांची लौटेंगी और वहां से आगे के कार्यक्रम के लिए जैसलमेर रवाना होंगी।
इस दौरे को आध्यात्मिक और शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।