‘कल तक सचिवालय में थे, आज सड़क पर खड़े हैं’—CGL अभ्यर्थियों का सरकार पर फूटा गुस्सा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: के प्रोजेक्ट भवन के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में JSSC-CGL पास अभ्यर्थी जुटे रहे। स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट भवन में प्रवेश नहीं दिया गया। कल तक इसी भवन में सचिवालय कर्मी के रूप में काम कर रहे अभ्यर्थी आज सड़क पर खड़े होकर सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध जताते नजर आए।अभ्यर्थियों में नौकरी रद्द किए जाने को लेकर भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि बिना उनका पक्ष सुने ही सरकार की ओर से नौकरी रद्द करने का फरमान जारी कर दिया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने केंद्र सरकार समेत दूसरे विभागों की नौकरियां छोड़कर अपने राज्य में सेवा देने का फैसला किया था। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि कल तक वे सचिवालय कर्मी थे, लेकिन आज उन्हें सड़क पर खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने सरकार के फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रोजेक्ट भवन के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जुटने से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अभ्यर्थी सरकार से अपना पक्ष सुनने और पूरे मामले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *