नई दिल्ली: में झारखंड भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। बैठक में झारखंड से जुड़े कई समसामयिक और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान अमित शाह ने झारखंड भाजपा के नेताओं से विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर जानकारी ली। साथ ही उन्होंने नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल रहे। झारखंड भाजपा के शीर्ष नेताओं की अमित शाह के साथ हुई इस मुलाकात को राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।