रामनवमी पर सख्त सुरक्षा घेरा: झारखंड के तीन जिलों में DIG स्तर के अफसर तैनात, खुद करेंगे मॉनिटरिंग

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। जारी संशोधित आदेश के तहत राज्य के तीन संवेदनशील जिलों में डीआईजी रैंक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है।

इन अधिकारियों को संबंधित जिलों में कैंप कर जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सीधी नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय का साफ उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हों।

इन जिलों में तैनाती:

नौशाद आलम अंसारी (डीआईजी, विशेष शाखा) – हजारीबाग

संजीव कुमार (डीआईजी, विशेष शाखा) – गिरिडीह

वाई.एस. रमेश (डीआईजी, एससीआरबी) – लोहरदगा

कड़े निर्देश जारी:

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी तैनात वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। खासकर रामनवमी जुलूस के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

यह निर्देश झारखंड के आईजी अभियान द्वारा जारी किया गया है, जिससे साफ है कि राज्य प्रशासन रामनवमी को लेकर पूरी तरह सतर्क और गंभीर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *