रांची: पिज्जा में नशा देकर युवती से दुष्कर्म, सहेली समेत 3 गिरफ्तार

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची में दोस्त की बर्थडे पार्टी के बहाने एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दानिश के साथ-साथ पीड़िता की सहेली ओली विश्वकर्मा और एक अन्य आरोपी फहद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच अभी जारी है।

पीड़िता, जो जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में रहकर एमडीएस की तैयारी कर रही है, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 9 अप्रैल को उसे उसकी सहेली ओली विश्वकर्मा ने गोकुल वाटिका स्थित फ्लैट में जन्मदिन पार्टी के लिए बुलाया था। उसे बताया गया था कि पार्टी में कई लड़कियां भी शामिल होंगी, लेकिन वहां पहुंचने पर कुछ युवक पहले से मौजूद थे, जिससे वह असहज हो गई। हालांकि, भरोसा दिलाने पर वह रुक गई।

रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि इसी दौरान दानिश ने उसे पिज्जा दिया, जिसे खाने के बाद उसे नशा जैसा महसूस हुआ और उसकी हालत खराब हो गई। वह कमरे में आराम करने गई, जहां आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसकी स्थिति का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया।

सुबह होश आने पर युवती ने खुद को गंभीर हालत में पाया। उसने घटना की जानकारी अपने एक दोस्त को दी, जिसने उसे हॉस्टल पहुंचाया। तबीयत बिगड़ने पर 11 अप्रैल को उसे ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस को सूचना दी गई। लालपुर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया और तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *