कांके में अपराधियों का तांडव! पेट्रोल पंप पर चार राउंड फायरिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में रविवार की देर रात गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। कांके थाना क्षेत्र के कांके रिंग रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप को बाइक सवार अपराधियों ने निशाना बनाया। अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

फायरिंग के बाद कर्मचारियों में दहशत

अचानक हुई गोलीबारी से पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को गोली का खोखा मिला है, जिसे जांच के लिए अहम सुराग माना जा रहा है।

CCTV फुटेज से अपराधियों की तलाश

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की तस्वीरें कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई गई है।

रंगदारी के एंगल से भी जांच

पुलिस इस वारदात के पीछे रंगदारी समेत अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। हालांकि, अब तक गोलीबारी की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। अब पुलिस की नजर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों पर है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *