Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मनोरोग विभाग में इलाजरत एक मरीज ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है, जो नशे की लत से जूझ रहा था और उपचार के लिए रिम्स में भर्ती था.
जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार ने गमछे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर मरीज ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.