रांची: प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच जमकर टकराव हो गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से नाराज छात्रों ने पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध जताया। आक्रोशित छात्रों ने पुलिस वैन को ही निशाना बना लिया और वाहन के पास पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई की, जबकि पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल मौके पर तनाव बना हुआ है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को लेकर भी छात्र संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।