निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर देर रात हमला, पेट्रोल बम फेंके जाने की आशंका

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर देर रात हमला किए जाने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार्यालय परिसर को निशाना बनाकर पेट्रोल बम फेंका गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हमले के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

फिलहाल, एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *