Ranchi: झारखंड में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। राज्य सरकार की पहल और विभिन्न रोजगार मेलों के आयोजन के जरिए अब तक 63,553 युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी मिली है। यह आंकड़ा न सिर्फ राज्य की प्रगति को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि यहां का युवा वर्ग आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
महिलाओं की भी बढ़ी भागीदारी
रोजगार पाने वालों में पुरुषों की संख्या ज्यादा रही है, लेकिन महिलाओं की भागीदारी भी उत्साहजनक है। कुल प्लेसमेंट में 54,700 पुरुषों के साथ 8,853 महिलाओं को भी रोजगार मिला है, जो बदलते सामाजिक परिदृश्य का संकेत है।
हर वर्ग को मिला मौका
सरकारी आंकड़ों के अनुसार सभी वर्गों को रोजगार के अवसर मिले हैं।
एसटी — 19,161
ओबीसी — 14,644
जेनरल — 11,078
बीसी वन — 10,124
एससी — 7,028
बीसी टू — 1,438
शैक्षणिक योग्यता में 12वीं पास आगे
रोजगार पाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या 12वीं पास युवाओं की है। इसके अलावा ग्रेजुएट, 10वीं पास और तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को भी अवसर मिला है।
12वीं पास — 23,416
ग्रेजुएट — 16,398
10वीं पास — 15,989
आईटीआई — 3,032
डिप्लोमा — 1,880
पोस्ट ग्रेजुएट — 1,634
माध्यमिक — 885
रांची और पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
रोजगार देने के मामले में राजधानी रांची और औद्योगिक जिला पूर्वी सिंहभूम अव्वल रहे हैं।
रांची — 7,867
पूर्वी सिंहभूम — 7,349
धनबाद — 5,650
दुमका — 4,777
इसके अलावा सिमडेगा, सरायकेला और बोकारो जैसे जिलों में भी 2,500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला है।
अन्य जिलों का प्रदर्शन
राज्य के अन्य जिलों में भी रोजगार को लेकर अच्छी प्रगति देखी गई है, जहां हजारों युवाओं को नौकरी के अवसर मिले हैं। यह संकेत देता है कि रोजगार की यह लहर अब पूरे झारखंड में फैल रही है।
झारखंड में रोजगार के बढ़ते अवसर यह साबित करते हैं कि सरकार की योजनाएं जमीन पर असर दिखा रही हैं। आने वाले समय में यह रफ्तार बनी रही तो राज्य के युवाओं के लिए और भी बेहतर संभावनाएं खुल सकती हैं।