झारखंड पुलिस को मिलेगा हाईटेक अपग्रेड, सुरक्षा और दंगा नियंत्रण के लिए आधुनिक वाहनों की खरीद

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से लैस करने का फैसला लिया है। राज्य में पुलिसिंग सिस्टम को हाईटेक बनाने के तहत विभिन्न प्रकार के नए वाहनों की खरीद की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो सके।

यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक में विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना एवं विकास विभाग के सचिव भी मौजूद रहे।

सरकार द्वारा प्रस्तावित वाहनों में कैदियों के सुरक्षित परिवहन, दंगा नियंत्रण और पुलिस बल की त्वरित तैनाती को ध्यान में रखा गया है। इससे आपात और संवेदनशील परिस्थितियों में पुलिस की कार्यक्षमता और प्रतिक्रिया समय में सुधार आने की उम्मीद है।

प्रस्तावित वाहनों का विवरण:

कैदी वाहन – 7

दंगा नियंत्रण वाहन – 2

वाटर टैंकर – 12

वाटर कैनन – 5

150–180 सीसी टू-व्हीलर – 50

ट्रूप कैरियर – 27

42 सीटर बस – 6

इन संसाधनों के शामिल होने से बड़े आयोजनों, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी।

इसके अलावा, प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव की तैयारी है। पर्यटन, खेलकूद, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव के लिए नई गाड़ी खरीदने की अनुशंसा की गई है। अब विभाग के सचिव अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त टोयोटा इनोवा क्रिस्टा ZX में सफर करेंगे।

सरकार की इस पहल को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *