हजारीबाग में सनसनी: तीर्थयात्री की गर्दन में गोली मारकर हत्या

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

बरही/हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर जा रहे एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्की सोनी अपने एक मित्र के साथ केदारनाथ यात्रा के लिए निकले थे। उनका मित्र उन्हें कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान करसो पुल के समीप उनकी कार अचानक पंचर हो गई। दोनों वाहन का टायर बदलने में जुटे थे कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अपराधियों ने विक्की सोनी को निशाना बनाते हुए उनकी गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया है।

मृतक के परिजनों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और अपराधियों की पहचान को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *