रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि अब ‘छात्रों की बात, छात्रों के साथ’ के फॉर्मूले पर काम किया जाएगा।
सरकार राज्य के सभी जिलों के छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याएं और सुझाव लेगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि छात्रों के साथ शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं की राय भी ली जाएगी, ताकि शिक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने के लिए सरकार की ओर से जरूरी मंच उपलब्ध हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार का दरवाजा हमेशा खुला है।