संताल परगना दौरे पर डीजीपी तदाशा मिश्रा, बाबा धाम में पूजा के बाद दुमका में लेंगी अपराध पर बड़ी बैठक

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

देवघर: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को संताल परगना दौरे पर रहीं। दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। मंदिर में दर्शन के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

बाबा धाम में पूजा के बाद डीजीपी दुमका जिले के प्रसिद्ध बाबा बासुकिनाथ मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने जलाभिषेक कर बाबा बासुकिनाथ का आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद वह सीधे उपराजधानी दुमका के लिए रवाना हो गईं।

दुमका में डीजीपी तदाशा मिश्रा संताल परगना प्रमंडल की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर अहम समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते अपराध, लंबित मामलों की प्रगति, पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

बैठक में संताल परगना के डीआईजी के अलावा देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा जिले के एसपी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक के बाद अपराधियों के खिलाफ अभियान और पुलिसिंग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *