चतरा में होम गार्ड बहाली का उपायुक्त ने लिया जायजा, पारदर्शिता और बेहतर सुविधाओं पर जोर

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Chatra: चतरा जिले में चल रही होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का सोमवार को उपायुक्त रवि आनंद ने निरीक्षण किया। यह बहाली प्रक्रिया 1 अप्रैल से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संचालित हो रही है, जो 23 अप्रैल तक जारी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन जैसे सभी चरणों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए।

उपायुक्त ने अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पेयजल, छाया, शौचालय, चिकित्सा व्यवस्था और विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह बहाली युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और सजगता के साथ निभाएं, ताकि प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सके।

इस दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *