Ranchi: कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और झारखंड के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दूसरे समन के बाद रांची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। जांच एजेंसी ने उन्हें हाल ही में समन जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था।
निर्धारित समय पर ईडी कार्यालय पहुंचे रामेश्वर उरांव से अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी। एजेंसी उनसे मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर सवाल-जवाब कर रही है। हालांकि, पूछताछ किस मामले में हो रही है, इसे लेकर ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
इससे पहले सोमवार को ईडी ने रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से भी कई घंटों तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, उस पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर अब रामेश्वर उरांव से भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक गलियारों की नजर बनी हुई है। फिलहाल ईडी की ओर से पूछताछ या जांच की प्रगति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।