रांची न्यू पुलिस लाइन में रिसालदार बाबा की चादरपोशी, पुलिस अधिकारियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: हर वर्ष की परंपरा के तहत कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन के सभागार में हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की चादरपोशी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बाबा के दरबार में अकीदत के फूल और चादर पेश कर अमन-चैन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के प्रेरणादायक जीवन, महान व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सिटी, ग्रामीण और ट्रैफिक एसपी के अलावा सार्जेंट मेजर वन आनंद खलखो, पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *