नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में महिला आयोग सख्त, DGP से 7 दिनों में मांगी रिपोर्ट

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित यौन शोषण मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए झारखंड पुलिस से जवाब मांगा है। आयोग ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य के DGP तदासा मिश्रा को पत्र लिखकर सात दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी की जांच में सभी पहलुओं को शामिल करने का निर्देश दिया गया है। आयोग ने विशेष रूप से यह पता लगाने को कहा है कि स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर नाबालिग बच्ची को सिमडेगा से रांची किन परिस्थितियों में लाया गया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बच्ची ने विधायक के परिवार के सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज और शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी लगाए हैं।

पीड़िता की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने पर जोर दिया है। आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि बच्ची को जरूरत के अनुसार चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक परामर्श और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा उसे किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव या उत्पीड़न से बचाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

राजनीतिक दबाव से मुक्त हो जांच

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच किसी भी राजनीतिक या बाहरी प्रभाव से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। आयोग ने कहा कि आरोपी का पद और राजनीतिक प्रभाव कानून के प्रति जवाबदेही में बाधा नहीं बन सकता। बच्चों की सुरक्षा, गरिमा और अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है। अब राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से सात दिनों में मांगी गई रिपोर्ट के बाद इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *