रांची: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद
भूपेश बघेल के इस दौरे के दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, अजय शर्मा, विधायक अनूप सिंह और रविंद्र सिंह समेत कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे कांग्रेसजन
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर पहुंचे नेताओं ने परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की कामना की। इस दौरान माहौल भावुक रहा और सभी ने शोक-संतप्त परिवार को संबल प्रदान किया।