Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। HEC गोल चक्कर स्थित स्मार्ट सिटी शेड के पास एक व्यक्ति का शव फंदे से झूलता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान अमन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास के रहने वाले थे। अमन यादव भारतीय सेना के जवान थे और उनकी पोस्टिंग दिल्ली में थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।