गिरिडीह: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत विधायक और पूर्व मंत्री सुदिव्य सोनू के आवास पर उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुदिव्य सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा दुख जताया।
आदित्य साहू ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू का असमय निधन बेहद दुखद है। उनके जाने से झारखंड ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति को खो दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सुदिव्य सोनू के निधन को झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की।