छठ मनाने बिहार गया था परिवार, इधर बंद घर से 12 लाख के जेवरात चोरी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: मेसरा बीआईटी थाना क्षेत्र के देवी दर्शन स्थित वैष्णवी नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने बिहार के छपरा जिले के परसा गांव गए हुए थे। इसी दौरान रविवार को चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर घर से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी मिलने की बात सामने आई है। गृहस्वामी ने मामले को लेकर बीआईटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *