निशा भगत आत्महत्या मामला: CBI ने दर्ज की FIR, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: निशा भगत आत्महत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीबीआई की विशेष अपराध शाखा-1 ने इस मामले में FIR नंबर RC0482026S0007 दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं, कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

FIR दर्ज होने के बाद अब निशा भगत की मौत से जुड़े मामले की जांच सीबीआई अपने स्तर से करेगी। जांच एजेंसी मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी और आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाएगी। इस कार्रवाई के बाद निशा भगत मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। अब सबकी नजर सीबीआई की आगे की जांच और कार्रवाई पर टिकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *