गोड्डा में खौफनाक वारदात से दहला इलाका! घर से लापता 12 साल की बच्ची का सिरविहीन शव बहियार में मिला, दहशत में ग्रामीण

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में एक मासूम बच्ची के साथ हुई खौफनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची का शव बहियार में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सबसे भयावह बात यह है कि बच्ची के शव के साथ उसका सिर नहीं मिला। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान देर रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह बहियार में बच्ची का शव मिलने की सूचना सामने आते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। बच्ची का सिर गायब होने की बात सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। आखिर मासूम बच्ची को घर से कौन ले गया? उसकी हत्या किसने और क्यों की? शव से सिर गायब होने के पीछे क्या राज है? ऐसे कई सवाल अब लोगों के मन में उठ रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीण इस जघन्य वारदात की सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के वास्तविक कारणों और दोषियों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *