रूपी सोरेन के निधन से टूटा दुखों का पहाड़, PM मोदी ने परिवार के प्रति जताई संवेदना

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर ने परिवार, समर्थकों और जनजातीय समाज को गहरे दुख में डाल दिया है। इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए जनजातीय समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन ने जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य किया। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल मिलने की कामना की।

रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गहरे शोक में हैं। रांची स्थित आवास पर रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न वर्गों के लोग पहुंच रहे हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

रूपी सोरेन के निधन को झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति के तौर पर याद किया जा रहा है। उनके निधन पर झारखंड समेत देशभर से लगातार शोक संदेश और संवेदनाएं सामने आ रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *