निर्वाचन आयोग के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के बीच लाठीचार्ज

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तेज हो गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

बैरिकेड पार करने की कोशिश के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की और लाठीचार्ज किया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं, विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, निर्वाचन आयोग और सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है। दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए निर्वाचन आयोग और संसद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *