JSCA में भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच को लेकर सुरक्षा सख्त, ADG ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे T20 मुकाबले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार, 5 अक्टूबर को अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक ने स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह सहित जेएससीए के अध्यक्ष, सचिव, अन्य पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

स्टेडियम से लेकर पार्किंग तक सुरक्षा की समीक्षा

अधिकारियों ने स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के प्रवेश और निकास, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, खिलाड़ियों और टीमों की सुरक्षा के साथ-साथ महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर

ADG मनोज कौशिक ने संबंधित अधिकारियों को मैच के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पहले से पूरी रखने को कहा गया।

दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस-प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मैच के दौरान आम नागरिकों, दर्शकों, खिलाड़ियों और अन्य सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। रांची पुलिस ने आम लोगों और क्रिकेट दर्शकों से अपील की है कि वे मैच के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *