ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के बीच झारखंड भाजपा के नए प्रभारी का भव्य स्वागत

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं दोनों सह-प्रभारियों के रांची पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के साथ प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह का कार्यकर्ताओं ने झारखंडी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप अभिनंदन किया। एयरपोर्ट परिसर में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और पुष्पवर्षा के साथ तीनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। नए संगठनात्मक नेतृत्व के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और उमंग नजर आया।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, विधानसभा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा और अमर कुमार बाउरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इसके अलावा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसिखियार, सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, विरंची नारायण, सीमा सिंह, सन्नी टोप्पो, संदीप वर्मा, सूरज शाहदेव, वरुण साहू, धीरज महतो, जितेंद्र वर्मा और जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *