भीषण टक्कर से ट्रकों के केबिन चकनाचूर, तमाड़ हाईवे पर घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब 2 बजे तीन ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक अंदर फंस गए। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे चल रहा तीसरा ट्रक भी दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। लगातार हुई भिड़ंत में दो ट्रकों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहत दल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद एक चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाल लिया गया। वहीं, दूसरे चालक को निकालने में राहतकर्मियों को करीब छह घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। सुबह करीब 8 बजे उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। हादसे के चलते कुछ समय तक नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *