थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड सरकार ने थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी राहत की पहल की है। अब आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य कार्ड के लाभुकों को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भी निर्धारित पैकेज के तहत निःशुल्क रक्त चढ़ाने की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों को नियमित रूप से रक्त की जरूरत पड़ती है। सरकार का उद्देश्य है कि मरीजों को अपने जिले या घर के आसपास ही जांच, रक्त और उपचार की सुविधा मिल सके।

सिकल सेल एनीमिया के लिए रूटीन वार्ड का पैकेज ₹2,100, HDU का ₹3,300, बिना वेंटिलेटर ICU का ₹8,500 और वेंटिलेटर सहित ICU का ₹9,000 निर्धारित किया गया है। थैलेसीमिया और गंभीर एनीमिया के लिए भी अलग-अलग पैकेज तय किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था से मरीजों को दूर स्थित बड़े अस्पतालों का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समय व आने-जाने के खर्च की बचत होगी। झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने भी इसे गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *