विधानसभा घेराव पर बेकाबू हुआ JPSC-JSSC आंदोलन, कांटेदार बैरिकेडिंग तोड़कर छात्रों का बढ़ा काफिला

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया। विधानसभा घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस की कई बैरिकेडिंग को पार करने के बाद अब कांटेदार बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है। छात्र लगातार आगे बढ़ते हुए विधानसभा के काफी नजदीक पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार छात्रों को रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। आंदोलनकारी छात्रों की प्रमुख मांगों में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और विवादित परीक्षाओं को लेकर ठोस निर्णय शामिल हैं। विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *