रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 41 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का एक जिला से दूसरे जिला एवं विभिन्न पुलिस वाहिनियों में तबादला कर दिया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न जिलों में आवश्यकतानुसार अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जाते रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में संतुलन स्थापित किया जा सके। इस तबादले के बाद कई जिलों और पुलिस वाहिनियों में नई जिम्मेदारियों के साथ इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। पुलिस मुख्यालय ने संबंधित इकाइयों को स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब विरमित करने तथा नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।