आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ा एक्शन, 38 भवनों को ध्वस्तीकरण का नोटिस; 15 दिन का अल्टीमेटम

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Up/Ranchi: रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने यूनिवर्सिटी परिसर में बने 40 में से 38 भवनों को अवैध निर्माण करार देते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है।
प्राधिकरण के अनुसार, जांच के दौरान यह पाया गया कि इन भवनों का निर्माण स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमतियों के बिना किया गया है। इसी आधार पर संबंधित कार्रवाई की गई है। जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। RDA ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाया जाता है, तो प्राधिकरण नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा, जिसका पूरा खर्च भी संबंधित पक्ष से वसूला जा सकता है।
बताया जा रहा है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी रहेगी। जौहर यूनिवर्सिटी पहले भी विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक विवादों को लेकर चर्चा में रही है। अब इस ताजा कार्रवाई ने एक बार फिर इसे सुर्खियों में ला दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *