रथ यात्रा की तैयारियों का DGP तदाशा मिश्रा ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए अहम निर्देश

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: आगामी रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को रांची के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, रथ यात्रा मार्ग और आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और पुलिस बल की तैनाती की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि रथ यात्रा और मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहे, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। इस मौके पर रांची पुलिस और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीजीपी को रथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *