झारखंड में विधिक महकमे में लगातार बदलाव, अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने भी दिया इस्तीफा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड के विधिक तंत्र में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को अपर महाधिवक्ता (एडिशनल एडवोकेट जनरल) सचिन कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र हाल ही में नियुक्त किए गए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को सौंपा। इस्तीफे के संबंध में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का उल्लेख किया है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब एक दिन पहले ही राज्य के तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। राजीव रंजन के पद छोड़ने के बाद सरकार ने रोहितश्य रॉय को झारखंड का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है।

लगातार दो शीर्ष विधिक पदाधिकारियों के इस्तीफे ने राज्य के कानूनी और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विधि विभाग में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, सचिन कुमार ने अपने इस्तीफे के पीछे किसी अन्य कारण का जिक्र नहीं किया है और इसे पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय बताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *